Punjab News: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जिसमें एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।