Skip to content

Punjab News: पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट अब महिलाएं नहीं करेगी साफ, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं नहीं करेगी साफ
पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं नहीं करेगी साफ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: शहर की विभिन्न मार्केटों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पब्लिक टॉयलेट की सफाई अब महिला सफाई कर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी। नगर निगम ने इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) शहर की विभिन्न मार्केटों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पब्लिक टॉयलेट की सफाई अब महिला सफाई कर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी। यह काम अब पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा

बता दे कि इस संबंध में मोहाली नगर निगम की 26 जून को होने वाली बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था की समीक्षा के बाद लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कई व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा था। कर्मचारियों का कहना था कि स्टाफ की कमी और संसाधनों के अभाव के कारण कई बार महिला कर्मचारियों को पुरुषों के शौचालय और पुरुष कर्मचारियों को महिला शौचालय साफ करने पड़ते हैं, जिससे असहज स्थिति पैदा होती है। इन समस्याओं को देखते हुए निगम ने नई कार्यप्रणाली तैयार की है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि सफाई व्यवस्था भी बेहतर बनी रहे और कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक विशेष कमेटी गठित

हाउस बैठक में शहर के पार्कों के रखरखाव को लेकर भी अहम प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत कुछ पार्कों का प्रबंधन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) को सौंपने के लिए एक विशेष कमेटी गठित करने की योजना है। इसके अलावा वित्त एवं ठेका समिति (एफ एंड सीसी) के गठन को भी मंजूरी के लिए सदन के सामने रखा जाएगा। यह समिति नगर निगम के वित्तीय और ठेका संबंधी मामलों की निगरानी करेगी। इसके अलावा वित्त एवं ठेका समिति (एफ एंड सीसी) के गठन को भी मंजूरी के लिए सदन के सामने रखा जाएगा। यह समिति नगर निगम के वित्तीय और ठेका संबंधी मामलों की निगरानी करेगी।

नौकरी देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा

बैठक में निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को तरस के आधार पर नौकरी देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें पूर्व सफाई कर्मचारी बिक्रम पाल के पुत्र रुपेंद्र को सफाई सेवक और पूर्व चौकीदार मलकीत सिंह की बेटी मनजीत कौर को क्लर्क पद पर नियुक्त करने का मामला शामिल है।