Skip to content

Punjab News: जिम में वर्कआउट के दौरान युवक की मौत, पत्नी के साथ एक्सरसाइज करते वक्त बिगड़ी तबीयत

जिम में वर्कआउट के दौरान युवक की मौत
जिम में वर्कआउट के दौरान युवक की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब के जिला मोहाली (Punjab) में एक जिम में वर्कआउट के दौरान युवक की मौत हो गई है जिसके चलते जिम में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद परिजनों और जिम में मौजूद लोगों में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि मोहाली (Mohali) के फेज-3B2 में स्थित फिट एक्सपो जिम में वर्कआउट के दौरान युवक है मृतक युवक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-56 निवासी मुकेश राजपूत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ रोजाना की तरफ जिम में आया था।

लेग्स वर्कआउट के दौरान आया चक्कर

इसी दौरान जब वह लेग्स वर्कआउट कर रहा था तो उसे अचानक चक्कर आए और वह जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही सेकंड में वह बेहोश हो गया। पत्नी, दोस्त और जिम स्टाफ ने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मिली जानकारी मुताबिक युवक की करीब 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है। अब पुलिस को उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। वहीं अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।