Skip to content

Punjab Weather Update: जालंधर समेत कई जिलों में तेज हवाएं, पंजाब में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। बीते दिन यानि बुधवार को पंजाब के कई जिलों बारिश हुई, वहीं आज जालंधर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज (25 जून) और कल के लिए राज्य में बारिश और आंधी-तूफान की 'येलो अलर्ट' जारी किया है। तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो सामान्य स्तर के करीब है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] बता दे कि पंजाब में मानसून के जून के अंतिम सप्ताह तक आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 12 जिलों के लिए तूफान, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा राज्य के 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।