Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर जी का निधन, अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे

Asha Dhir ji
Asha Dhir ji
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीमती आशा धीर जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही मेयर विनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। परिवार अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता आशा धीर के निधन से एक और गहरा आघात लगा है।

शोक संवेदना व्यक्त की

श्रीमती आशा धीर जी के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कई गणमान्य लोगों ने मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कहते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आज ही होगा संस्कार

परिवार की ओर से बताया गया है कि अंतिम संस्कार आज होगा। जानकारी के मुताबिक श्रीमती आशा धीर जी का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे हरनामदास पुरा में होगा। डेली संवाद टीम की तरफ से श्रद्धांजलि।