Skip to content

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां; एक घायल

Encounter
Encounter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Encounter In Punjab: पंजाब में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले बटाला के एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान बलदेव सिंह उर्फ करण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग मामले में पहले बलदेव सिंह उर्फ करण और कुलदीप सिंह निवासी गांव खजाला को गिरफ्तार किया गया था। थाना सिविल लाइन की पुलिस बलदेव सिंह को अवैध हथियार की बरामदगी के लिए थाना घुमाण क्षेत्र में लेकर गई थी।

पुलिस टीम पर फायरिंग

बताया जा रहा है कि बरामदगी के दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी बटाला डॉ. महिताब सिंह, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रमणिंदर सिंह, डीएसपी सिटी सुखइंदर सिंह, डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर, थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरमीत सिंह तथा सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुखराज सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के निर्देश दिए।

अस्पताल में भर्ती

घायल आरोपी को तत्काल सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हथियार बरामदगी व मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पहले से दर्ज केस में भी आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और संभावित लिंक की भी जांच की जा रही है।