Thursday, 11 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 30 किलो हेरोइन समेत 6 तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन समेत 6 तस्कर गिरफ्तार किए है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।