Skip to content

Punjab News: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 30 किलो हेरोइन समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

Amritsar Commissionerate Police dismantles a cross-border drug smuggling cartel
Amritsar Commissionerate Police dismantles a cross-border drug smuggling cartel
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन समेत 6 तस्कर गिरफ्तार किए है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

सीमा पार से हेरोइन की सप्लाई

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की सप्लाई का मुख्य संचालक बताया जा रहा है। यह तस्कर अपने नेटवर्क के जरिए पंजाब में नशे की खेप की आपूर्ति और वितरण का पूरा सिस्टम संचालित कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उसके निर्देशों पर स्थानीय आरोपी तय स्थानों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और फिर उसे पंजाब के विभिन्न जिलों में आगे सप्लाई करते थे। अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान, वित्तीय लेन-देन का पता लगाया जा सके और हवाला से जुड़े संभावित संबंधों का खुलासा किया जा सके।