ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 February 2026

Israel attacks Iran: अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, कई शहरों में धमाके, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल

डेली संवाद, ईरान। Israel attacks Iran: इजराइल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है। इजराइल ने ईरान में एक बड़ा हमला किया है। तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इजरायल (Israel) के रक्षा मंत्री ने पूरे देश में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह घोषणा ईरान (Iran) के खिलाफ पूर्व-नियोजित हमले की पुष्टि के बाद की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इज़राइली वायु सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया है। [caption id="attachment_103712" align="alignnone" width="1200"] Israel attacks Iran Israel attacks Iran[/caption]

दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमला

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ( Iran ) की राजधानी तेहरान में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिसकी पुष्टि ईरानी टीवी चैनलों से जुड़े सूत्रों ने भी की। इन रिपोर्टों में कहा गया है कि इजरायल ने दर्जनों सैन्य ठिकानों और कुछ संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ईरान (Iran) पर हमले के बाद, इजरायल (Israel) ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई क्षेत्रों में सायरन बजा दिए हैं। अब तक तेहरान में जिन जगहों पर हमले की खबर है, उनमें खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन शामिल हैं। [caption id="attachment_103713" align="alignnone" width="1200"] Israel attacks Iran Israel attacks Iran[/caption]

अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन

इजराइल (Israel) ने ईरान (Iran) के खिलाफ अपने नए अभियान का नाम 'लियोनस् रोर' (शेर की दहाड़) रखा है। वहीं अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन है। यह हमला ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है।