Israel attacks Iran: अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, कई शहरों में धमाके, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल

इजरायल (Israel) के रक्षा मंत्री ने पूरे देश में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह घोषणा ईरान (Iran) के खिलाफ पूर्व-नियोजित हमले की पुष्टि के बाद की गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Israel attacks Iran
Highlights
  • इजरायल का ईरान पर हमला, तनाव बढ़ा
  • इजरायल ने आपातकाल घोषित किया
  • लियोनस् रोर' अभियान के तहत हमला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ईरान। Israel attacks Iran: इजराइल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है। इजराइल ने ईरान में एक बड़ा हमला किया है। तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

इजरायल (Israel) के रक्षा मंत्री ने पूरे देश में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह घोषणा ईरान (Iran) के खिलाफ पूर्व-नियोजित हमले की पुष्टि के बाद की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इज़राइली वायु सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया है।

Israel attacks Iran
Israel attacks Iran

दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमला

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान (Iran) की राजधानी तेहरान में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिसकी पुष्टि ईरानी टीवी चैनलों से जुड़े सूत्रों ने भी की। इन रिपोर्टों में कहा गया है कि इजरायल ने दर्जनों सैन्य ठिकानों और कुछ संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ईरान (Iran) पर हमले के बाद, इजरायल (Israel) ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई क्षेत्रों में सायरन बजा दिए हैं। अब तक तेहरान में जिन जगहों पर हमले की खबर है, उनमें खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन शामिल हैं।

Israel attacks Iran
Israel attacks Iran

अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन

इजराइल (Israel) ने ईरान (Iran) के खिलाफ अपने नए अभियान का नाम ‘लियोनस् रोर’ (शेर की दहाड़) रखा है। वहीं अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन है।

यह हमला ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *