Thursday, 16 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में आवारा कुत्तों के झुंड ने पूर्व सरपंच को बनाया शिकार, मौके पर मौत
डेली संवाद, जगराओं।
Punjab News: पंजाब में आवारा कुत्तों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कुत्तों के झुंड ने पूर्व सरपंच पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पंजाब के जगराओं क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में गांव के पूर्व सरपंच की आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि बीते 15 दिनों के भीतर कुत्तों के हमले से यह दूसरी मौत है।
मृतक पूर्व सरपंच जगदीश सिंह[/caption]
गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी दोहराई जा सकती हैं।
कुत्तों के झुंड ने किया हमला
मृतक की पहचान 80 वर्षीय पूर्व सरपंच जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से अपने खेत में बनी मोटर पर रहते थे। बुधवार देर रात जब वह बाथरूम जाने के लिए बाहर निकले, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उम्र अधिक होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर सके।यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
हमले में कुत्तों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे कई बार लोगों के साथ-साथ पशुओं पर भी हमला कर चुके हैं। इस संबंध में प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। [caption id="attachment_23365" align="aligncenter" width="1200"]
मृतक पूर्व सरपंच जगदीश सिंह[/caption]
गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं आगे भी दोहराई जा सकती हैं।