ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 12 October 2026

Jalandhar News: चेयरमैन अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पूजन

Jalandhar News: चेयरमैन अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पूजन

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा अपने सम्मानित चेयरमैन अनिल चोपड़ा जी की स्मृति और उनकी दूरदर्शी सोच को समर्पित प्रस्तावित डॉ. अनिल चोपड़ा मेमोरियल ऑडिटोरियम का भूमि पूजन किया गया। डॉ. अनिल चोपड़ा मेमोरियल ऑडिटोरियम का भूमि पूजन एवं हवन पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर परियोजना के सफल शुभारंभ एवं पूर्णता के लिए ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की गई। इस शुभ समारोह को ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा एवं प्रिंस चोपड़ा द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

प्रस्तावित ऑडिटोरियम अनिल चोपड़ा जी की दूरदर्शी सोच और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने तथा समाज में जिम्मेदार, शिक्षित एवं नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण नागरिकों का निर्माण करने के लिए निरंतर प्रयास किए। शिक्षा के प्रसार और समाज के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी संस्थान को प्रेरित करती है।

एक आधुनिक मंच प्रदान करेगा

डॉ. अनिल चोपड़ा मेमोरियल ऑडिटोरियम को उच्च स्तर की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। यह ऑडिटोरियम शैक्षणिक गतिविधियों, सेमिनारों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बौद्धिक चर्चाओं तथा अन्य संस्थागत आयोजनों के लिए एक आधुनिक मंच प्रदान करेगा।

इस पहल के माध्यम से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने सम्मानित अध्यक्ष अनिल चोपड़ा जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण के अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराता है।