Wednesday, 14 October 2026
एजुकेशन
Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करने तथा उनके शैक्षणिक जीवन की एक यादगार शुरुआत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम में जीवंत संगीत, शानदार नृत्य प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने समां बांध दिया और पूरे वातावरण को खुशी, उत्साह एवं आपसी सौहार्द से भर दिया। इस अवसर पर कॉलेजों के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य अतिथि मनहर अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को सेंट सोल्जर परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी
उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. किरपाल सिंह भुल्लर ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सेंट सोल्जर परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने, अपनी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्रेशर टाइटल प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विभिन्न चरणों और शानदार प्रस्तुतियों के बाद ज्योति को मिस फ्रेशर, जोबनजीत सिंह को मिस्टर फ्रेशर, करण मेहरा को मिस्टर हैंडसम तथा सानिया मेहरा को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से सम्मानित किया गया।
संस्थान के प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत किया
विजेताओं की शानदार प्रस्तुतियों की उपस्थित दर्शकों एवं संकाय सदस्यों ने सराहना की और तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए स्वादिष्ट दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। समारोह का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ, जिसने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अनेक यादगार पल प्रदान किए और संस्थान के प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत किया।
ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की तथा सभी टाइटल विजेताओं को बधाई दी। ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ विद्यार्थियों के लिए एक यादगार आयोजन साबित हुआ, जिसने मित्रता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और एकजुटता की भावना का उत्सव मनाते हुए उनके शैक्षणिक जीवन की एक नई और सकारात्मक शुरुआत की।