Sunday, 14 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: नशा तस्करी पर ANTF की सख्त कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर (Jalandhar) रेंज को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जालंधर शहर में कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 330 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ANTF जालंधर रेंज के सहायक इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (AIG) जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि पंजाब के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) निलाभ किशोर तथा डीएसपी जगीर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
इसी कड़ी में पुलिस टीम ने जालंधर में इंटरनेशनल होटल और इंडो कैनेडियन बस सर्विस के नजदीक नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ मोनू पुत्र गुरचरण सिंह तथा बलविंदर सिंह उर्फ बिंदा पुत्र राजिंदर सिंह के रूप में हुई है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दोनों आरोपी जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना बडाली आला सिंह के अधीन आने वाले गांव चुन्नी कलां के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार बरामद 330 ग्राम हेरोइन हरविंदर सिंह उर्फ मोनू के कब्जे से मिली है। वहीं उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदा के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद मामले में उसकी भूमिका को देखते हुए उसे भी गिरफ्तार किया गया है।