Monday, 02 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर का सिविल अस्पताल 'बीमार', टायलेट के पानी से धोया जा रहा है बर्तन, Ex MLA ने CM मान से की अपील
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल (Civil Hospital Jalandhar) का हालत बेहद खराब है। या यूं कहें कि सिविल अस्पताल खुद बीमार पड़ा है। जिसे लेकर आज कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने लाइव होकर सिविल अस्पताल की पोल पट्टी खोल कर रख दी है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान से अपील की है।
जालंधर
(Jalandhar)
सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA और जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने सिविल हॉस्पिटल के गायनोकोलॉजी वार्ड का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर वह इतनी खराब सफाई व्यवस्था देखकर हैरान रह गए।
[caption id="attachment_101311" align="aligncenter" width="1200"]
Civil Hospital in Jalandhar[/caption]
Civil Hospital in Jalandhar[/caption]
Civil Hospital in Jalandhar[/caption]
बाथरूम की हालत खराब
इस मौके पर राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने लाइव होकर कहा कि सिविल हॉस्पिटल का गायनोकोलॉजी वार्ड का बाथरूम बेहद खराब है। हालत यह है कि इस वार्ड में गंदे बाथरूम में बर्तन धोया जाता है। जिससे यहां जच्चा-बच्चा बीमार हो सकता है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
राजिंदर बेरी ने सरकार से मांग की है कि सिविल अस्पताल में बेहतर सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि शहर के चौक प्राइवेट फर्मों से बनवा रहे हैं, वैसे ही हॉस्पिटल में यह काम भी किसी प्राइवेट फर्म को दे दीजिए, जिससे सिविल अस्पताल की सेहत सुधर सके। [caption id="attachment_101312" align="aligncenter" width="1200"]
Civil Hospital in Jalandhar[/caption]