Skip to content

Jalandhar News: जालंधर का सिविल अस्पताल 'बीमार', टायलेट के पानी से धोया जा रहा है बर्तन, Ex MLA ने CM मान से की अपील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल (Civil Hospital Jalandhar) का हालत बेहद खराब है। या यूं कहें कि सिविल अस्पताल खुद बीमार पड़ा है। जिसे लेकर आज कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने लाइव होकर सिविल अस्पताल की पोल पट्टी खोल कर रख दी है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान से अपील की है। जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA और जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने सिविल हॉस्पिटल के गायनोकोलॉजी वार्ड का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर वह इतनी खराब सफाई व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। [caption id="attachment_101311" align="aligncenter" width="1200"] Civil Hospital in Jalandhar Civil Hospital in Jalandhar[/caption]

बाथरूम की हालत खराब

इस मौके पर राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने लाइव होकर कहा कि सिविल हॉस्पिटल का गायनोकोलॉजी वार्ड का बाथरूम बेहद खराब है। हालत यह है कि इस वार्ड में गंदे बाथरूम में बर्तन धोया जाता है। जिससे यहां जच्चा-बच्चा बीमार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

राजिंदर बेरी ने सरकार से मांग की है कि सिविल अस्पताल में बेहतर सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि शहर के चौक प्राइवेट फर्मों से बनवा रहे हैं, वैसे ही हॉस्पिटल में यह काम भी किसी प्राइवेट फर्म को दे दीजिए, जिससे सिविल अस्पताल की सेहत सुधर सके। [caption id="attachment_101312" align="aligncenter" width="1200"] Civil Hospital in Jalandhar Civil Hospital in Jalandhar[/caption]

सिविल सर्जन से अपील

राजिंदर बेरी ने राज्य के हेल्थ मिनिस्टर, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और सिविल सर्जन से अपील करते हुए कहा कि कम से कम सफाई पर तो ध्यान दें। बाथरूम में दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई थी, नल टूटे हुए थे, छत पर मकड़ी के जाले लगे हुए थे। राजिंदर बेरी ने कहा कि अगर सरकार हेल्थ क्रांति के लिए करोड़ों रुपये दे रही है, तो वो करोड़ों रुपये कहां जा रहे हैं, इसका जवाब सिविल हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन को भी देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जांच करवानी चाहिए।