Sunday, 21 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के दो पार्षद गिरफ्तार, लगे बड़े आरोप
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) जिले के नूरमहल क्षेत्र में पुलिस (Police) के फ्लैग मार्च के दौरान सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय कांग्रेसी पार्षदों राकेश कलेर और जंग बहादुर कोहली को नामजद कर गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में अदालत के आदेश पर दोनों को रिहा कर दिया गया।
घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, नूरमहल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खटिका मोहल्ला क्षेत्र में दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था।
Jalandhar Congress Councillor Arrested For Police Attack[/caption]
दो गुटों के बीच झगड़ा चल रहा
एसएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि थाना सदर नकोदर के एसआई दिलबाग सिंह और थाना सिटी नकोदर के एसआई हरमिंदर सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक राहगीर ने उन्हें सूचना दी कि खटिका मोहल्ला के पास सड़क पर दो गुटों के बीच झगड़ा चल रहा है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने देखा कि पुरुष और महिलाएं आपस में भिड़े हुए थे और कई लोग घायल अवस्था में थे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। [caption id="attachment_21662" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Congress Councillor Arrested For Police Attack[/caption]