Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के दो पार्षद गिरफ्तार, लगे बड़े आरोप

Arrested
Arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) जिले के नूरमहल क्षेत्र में पुलिस (Police) के फ्लैग मार्च के दौरान सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय कांग्रेसी पार्षदों राकेश कलेर और जंग बहादुर कोहली को नामजद कर गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में अदालत के आदेश पर दोनों को रिहा कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, नूरमहल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खटिका मोहल्ला क्षेत्र में दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था।

दो गुटों के बीच झगड़ा चल रहा

एसएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि थाना सदर नकोदर के एसआई दिलबाग सिंह और थाना सिटी नकोदर के एसआई हरमिंदर सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक राहगीर ने उन्हें सूचना दी कि खटिका मोहल्ला के पास सड़क पर दो गुटों के बीच झगड़ा चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने देखा कि पुरुष और महिलाएं आपस में भिड़े हुए थे और कई लोग घायल अवस्था में थे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। [caption id="attachment_21662" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Congress Councillor Arrested For Police Attack Jalandhar Congress Councillor Arrested For Police Attack[/caption]

लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया

पुलिस के अनुसार, जब जवान लोगों को समझाने और विवाद खत्म कराने में जुटे थे, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ पुरुषों और महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान एएसआई जय गोपाल और हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह को पीछे से धक्का दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने एएसआई जय गोपाल की सरकारी वर्दी भी फाड़ दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि स्थिति बिगड़ती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। भगदड़ के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं।

राजनीतिक हलचल तेज

घटना के बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 132, 221, 121(1), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय कांग्रेसी पार्षद राकेश कलेर और जंग बहादुर कोहली की संलिप्तता पाए जाने का दावा किया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।