ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 14 October 2026

Jalandhar News: जालंधर में क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खेल! 66 फुटी रोड पर नए सट्टा किंग की चर्चा, यहां रोज लगता है करोड़ों का दांव

Jalandhar News: जालंधर में क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खेल! 66 फुटी रोड पर नए सट्टा किंग की चर्चा, यहां रोज लगता है  करोड़ों का दांव

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में क्रिकेट मैचों पर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक का सट्टा लगाया जा रहा है। शहर की 66 फुटी रोड पर एक नए सट्टा किंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी के इस कारोबार से उसने कम समय में बड़ी संपत्ति बना ली है।

जालंधर की 66 फुटी रोड पर सक्रिय बताए जा रहे इस नए सट्टा किंग को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। क्रिकेट मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर पैसे लगाए जाने के दावे किए जा रहे हैं। सट्टा कारोबार में शामिल लोग रोजाना करोड़ों रुपए का सट्टा लगवा रहे हैं।

R नाम वाला नया सट्टा किंग

सूत्र बता रहे हैं कि 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का नया ठिकाना है। इस नए सट्टा किंग का नाम R से शुरू होता है। जबकि निक नेम 'मनु' बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि AGI के फ्लैटों में इसका पूरा काला धंधा चल रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

सूत्र बता रहे हैं कि कुछ समय पहले R नाम का यह बुकी वर्कशाप के पास एक फ्लैट में रहता था। उसके बाद इसने इस तरह से सट्टेबाजी का रैकेट फैलाया कि अब सीधे 66 फुटी रोड पर करोड़ों का सट्टा लगाने लगा। अभी हाल में इस सट्टा किंग ने ब्लैक कलर की सबसे महंगी वाली डिफैंडर कार खरीदी है। जिससे यह चर्चा में आ गया है।

राजनीति और अफसरशाही का संरक्षण

इस मामले को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि कथित सट्टा किंग की राजनीतिक हलकों और अफसरशाही में अच्छी पहुंच है। जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक उसकी मजबूत सेटिंग होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

पुलिस अगर क्रिकेट मैचों पर लग रहे बड़े दांव की निष्पक्ष जांच करे तो बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। फिलहाल, 66 फुटी रोड के सट्टा नेटवर्क को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित एजेंसियां मामले की जांच करती हैं या नहीं।