ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 24 November 2026

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दीपक बाली ने विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों में टेका माथा, लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दीपक बाली ने विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों में टेका माथा, लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली ने विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिबों में नतमस्तक होकर सरबत के भले, पंजाब की खुशहाली और समाज में शांति एवं भाईचारे की कामना की।

इस पावन अवसर पर दीपक बाली ने गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, अर्बन एस्टेट फेज-1, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, अर्बन एस्टेट फेज-2, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, गुरु नगर, गुरुद्वारा शहीद बाबा जीवन सिंह जी, गुरुद्वारा श्री अर्जन देव जी, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी और गुरुद्वारा साहिब संत प्रेम सिंह जी में पहुंचकर माथा टेका।

मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश

इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिबों में संगत के साथ समय बिताया और श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद किया। उन्होंने गुरु साहिब की ओर से दिखाए गए सेवा, सिमरन, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को एक परमात्मा की भक्ति, मेहनत की कमाई, जरूरतमंदों की सहायता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को सही दिशा दिखा रही हैं। प्रकाश पर्व का यह पावन अवसर हमें गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलने और समाज में प्रेम, सद्भावना तथा एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

Deepak Bali Jalandhar.jpg

दीपक बाली ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और गुरु साहिब के चरणों में समस्त मानवता के कल्याण की अरदास की।