ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 11 October 2026

Jalandhar News: जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग, महिला की मौत; बच्चा और फोटोग्राफर घायल

Jalandhar News: जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग, महिला की मौत; बच्चा और फोटोग्राफर घायल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली चलने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। घटना गांव ढड्डा की बताई जा रही है, जहां एक बच्चे के जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय अमनदीप कौर के रूप में हुई है, जो होशियारपुर की रहने वाली थीं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डांस करते हुए गोली चलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, मोता सिंह की बेटी जर्मनी में रहती है। बेटे के जन्म के बाद वह बच्चे के साथ अपने गांव ढड्डा लौटी थी। इसके बाद परिवार की ओर से बच्चे के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

आरोप है कि पार्टी के दौरान मोता सिंह के दामाद के मामा ने डांस करते हुए गोली चला दी। गोली लगने से अमनदीप कौर, एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। घटना के बाद पार्टी में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

अमनदीप कौर की मौके पर मौत

गोली लगने से 42 वर्षीय अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल बच्चे और फोटोग्राफर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने अमनदीप कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकती है।

थाना पतारा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

थाना पतारा के एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या का केस दर्ज किया।

पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। गोली चलने की परिस्थितियों और जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।