ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 04 May 2026

Jalandhar News: मेयर वनीत धीर की अगुवाई में जालंधर नगर निगम की एफएंडसीसी मीटिंग में करोड़ों के प्रस्ताव पास

Jalandhar News: मेयर वनीत धीर की अगुवाई में जालंधर नगर निगम की एफएंडसीसी मीटिंग में करोड़ों के प्रस्ताव पास
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के विकास को गति देने के लिए नगर निगम की F&CC (वित्त एवं ठेका कमेटी) की अहम बैठक आज मेयर वनीत धीर की अगुवाई में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। जालंधर (Jalandhar) मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने जानकारी देते हुए बताया कि एफएंडसीसी बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों से आने वाले समय में शहर में विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

परियोजनाओं पर सुझाव

बैठक में नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS), डिप्टी मेयर तथा पार्षद भी उपस्थित रहे। सभी ने विभिन्न परियोजनाओं पर अपने सुझाव दिए और शहर के समग्र विकास के लिए प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मेयर ने कहा कि बैठक में लिए गए सभी फैसले जनहित और शहर के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक प्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

दिन-रात काम

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम की टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिन-रात काम कर रही है, ताकि जालंधर को एक आधुनिक और सुविधाजनक शहर बनाया जा सके। आने वाले दिनों में इन योजनाओं के लागू होने से शहरवासियों को बेहतर बुनियादी ढांचे और सेवाओं का लाभ मिलेगा।