Jalandhar News: मेयर वनीत धीर की अगुवाई में जालंधर नगर निगम की एफएंडसीसी मीटिंग में करोड़ों के प्रस्ताव पास
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर शहर के विकास को गति देने के लिए नगर निगम की F&CC (वित्त एवं ठेका कमेटी) की अहम बैठक आज मेयर वनीत धीर की अगुवाई में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई।
जालंधर
(Jalandhar)
मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने जानकारी देते हुए बताया कि एफएंडसीसी बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों से आने वाले समय में शहर में विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।