Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंजीत सेठी के बेटे “गिन्नी” का अंतिम संस्कार कल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह सेठी (Manjit Singh Sethi) के बेटे इन्द्रप्रीत सिंह सेठी “गिन्नी” का अंतिम संस्कार 4 मई दिन सोमवार यानी कल होगा। बता दें कि मनजीत सिंह सेठी के बेटे और मोहिन्द्र सिंह गुल्लू के दामाद इन्द्रप्रीत सिंह सेठी "गिन्नी" का कुछ दिन पहले कनाडा (Canada) में हृदय गति रूकने से देहांत हो गया था। [caption id="attachment_4068" align="aligncenter" width="800"] Canada News Canada News[/caption]

कनाडा से शव आने में देरी

तब से इन्द्रप्रीत सेठी का शव कनाडा से जालंधर लाने के लिए औपचारिकताएँ की जा रही था। परिवार द्वारा इन्द्रप्रीत सेठी की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 3 मई रविवार को किए जाने की सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंजीत सेठी ने बताया कि शव भारत पहुंचने में देरी हुई है। जिस कारण बेटे इन्द्रप्रीत सेठी के शव का अंतिम संस्कार 3 मई रविवार को नहीं किया जा सका। अब 4 मई दिन सोमवार को सुबह 11.30 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। डेली संवाद की टीम वाहेगुरू के चरणों में अरदास करती है कि दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे और सेठी परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।