ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 20 April 2026

Jalandhar News: कबाड़ गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप, कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

Jalandhar News: कबाड़ गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप, कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिले के फिल्लौर क्षेत्र में दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब अकालपुर रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उससे उठने वाला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फिल्लौर (Phillaur) फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। [caption id="attachment_98314" align="aligncenter" width="1200"] Fire in Wine Shop Jalandhar Fire[/caption]

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गौरतलब है कि शहर में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बस स्टैंड के पास एक सिगरेट के खोखे में भी आग लगने का मामला सामने आया था। वहीं, करीब एक साल पहले इसी कबाड़ दुकान मालिक के एक अन्य गोदाम में भी आग लग चुकी है, जिसमें भारी नुकसान हुआ था।