Fire[/caption]
Jalandhar News: कबाड़ गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप, कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर जिले के फिल्लौर क्षेत्र में दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब अकालपुर रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उससे उठने वाला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही
फिल्लौर (Phillaur)
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।
[caption id="attachment_98314" align="aligncenter" width="1200"]
Fire[/caption]
Fire[/caption]