Thursday, 02 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को हरी झंडी दिखाई। सुशील रिंकू ने इस ट्रेन का स्टापेज जालंधर कैंट स्टेशन के लिए मांगा था, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत दे दी। अब ये वंदेभारत जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगा और जालंधर समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली (Delhi) में मुलाक़ात कर वंदेभारत (Vande Bharat Express) ट्रेन नंबर 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) का ठहराव जालंधर
(Jalandhar)
कैंट रेलवे स्टेशन के लिए मांगी थी। जिस पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी प्रदान कर दी।