Skip to content

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को हरी झंडी दिखाई। सुशील रिंकू ने इस ट्रेन का स्टापेज जालंधर कैंट स्टेशन के लिए मांगा था, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत दे दी। अब ये वंदेभारत जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगा और जालंधर समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली (Delhi) में मुलाक़ात कर वंदेभारत (Vande Bharat Express)  ट्रेन नंबर 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) का ठहराव जालंधर (Jalandhar) कैंट रेलवे स्टेशन के लिए मांगी थी। जिस पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी प्रदान कर दी।

लोगों की मांग हुई पूरी

आपको बता दे कि लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आस-पास के जिलों के श्रद्धालु यह मांग कर रहे थे कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु उन्हें दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस का सीधा लाभ मिल सके। वहीं यह मांग उनकी पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

रेलवे द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार गाडी संख्या 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6.51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6.53 बजे रवाना होगी। हालांकि जालंधर कैंट पर ठहराव देने के कारण ट्रेन के समय में कुछ बदलाव किया गया है।

समय-सारिणी में मामूली बदलाव

गाड़ी संख्या 22439 अब जम्मू डिवीजन के भोगपुर स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22440 अंबाला डिवीजन के साहनेवाल स्टेशन पर 5 मिनट की देरी से पहुंचेगी। इस बदलाव के चलते अब जम्मू और अंबाला डिवीजनों को इन ट्रेनों की समय-सारिणी में मामूली बदलाव करना पड़ेगा। इस फैसले से ना केवल जालंधर बल्कि आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कम समय में और अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। इस मौके पर जालंधर कैंट के स्टेशन सुपरिंटैंडेंट जेबी पटेल, सीएमआई नितेश कुमार, डिप्टी सुपरिंटैंडेंट सचिन रत्ती, सीएचआई डीपी मीणा, एसएसई प्रवीण कुमार, सन्नी बत्रा, तरुण बठला और पारूल अरोड़ा मौजद थे।