Skip to content

Cylinder Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, अब इतने बढ़ गए दाम

Cylinder Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, अब इतने बढ़ गए दाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। एक अप्रैल से देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने देश के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर ( Commercial Gas Cylinder ) के दाम बढ़ाए हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

इससे पहले, 1 मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की वृद्धि की गई थी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी की कीमतों में 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दरों के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और विमानन टरबाइन ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं।