Tuesday, 27 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के आइकोनिक शोरूम में बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में चोरी की बड़ी वारदात सामने आ रही है। खबर है जालंधर के मॉडल टाउन स्थित एक बड़े शोरूम से लाखों रुपए की चोरी हो गई है।
शोरूम स्टाफ ने वारदात में सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथी के शामिल होने का शक जताया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच करनी शुरू कर दी है।
शोरूम से लाखों की चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के मॉडल टाउन स्थित आइकोनिक शोरूम से 11.50 लाख रुपए की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने शोरूम की तिजोरी से 11.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए।