Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के आइकोनिक शोरूम में बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में चोरी की बड़ी वारदात सामने आ रही है। खबर है जालंधर के मॉडल टाउन स्थित एक बड़े शोरूम से लाखों रुपए की चोरी हो गई है।

शोरूम से लाखों की चोरी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के मॉडल टाउन स्थित आइकोनिक शोरूम से 11.50 लाख रुपए की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने शोरूम की तिजोरी से 11.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है जिसमें एक युवक शोरूम के बाहर नजर रखे हुए दिखाई दे रहा है और दूसरा युवक अंदर घुसकर तिजोरी से नकदी लेकर फरार हो गया। शोरूम स्टाफ ने वारदात में सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथी के शामिल होने का शक जताया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच करनी शुरू कर दी है।