Saturday, 17 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में ओल्ड होशियारपुर रोड पर काट दी अवैध कालोनी, अफसरों से शिकायत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: illegal Colonies in Jalandhar Punjab News - जालंधर में नगर निगम और पुडा के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कालोनियां विकसित हो रही हैं। होशियारपुर रोड और ओल्ड होशियारपुर रोड पर कई कालोनियों डवलेप की जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की गई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में ओल्ड होशियारपुर रोड पर एक साथ कई अवैध कालोनियां बनाई जा रही है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की है। रवि छाबड़ा ने शिकायत करते हुए कहा है कि ओल्ड होशियारपुर रोड पर अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है।