Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में ओल्ड होशियारपुर रोड पर काट दी अवैध कालोनी, अफसरों से शिकायत

Jalandhar News: जालंधर में ओल्ड होशियारपुर रोड पर काट दी अवैध कालोनी, अफसरों से शिकायत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: illegal Colonies in Jalandhar Punjab News - जालंधर में नगर निगम और पुडा के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कालोनियां विकसित हो रही हैं। होशियारपुर रोड और ओल्ड होशियारपुर रोड पर कई कालोनियों डवलेप की जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में ओल्ड होशियारपुर रोड पर एक साथ कई अवैध कालोनियां बनाई जा रही है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की है। रवि छाबड़ा ने शिकायत करते हुए कहा है कि ओल्ड होशियारपुर रोड पर अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है।

अवैध कालोनी से सरकार को नुकसान

शिकायत के मुताबिक ओल्ड होशियारपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास अवैध कालोनी काटी गई है। इसकी शिकायत के बाद अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। छाबड़ा ने कहा है कि अवैध कालोनी काटकर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।