Tuesday, 28 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के 'सुक्खा' ने आर्कीटैक्ट के साथ मिलकर कर दिया बड़ा खेल, नगर निगम को करोड़ों रुपए की लगा दी चपत!
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में आर्कीटैक्ट की मिलीभगत से कुछ कालोनाइजर और बिल्डर्स नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना किसी लाइसेंस और सीएलयू के ही कालोनी काटी जा रही है। ताजा मामला गुरदयाल नगर एक्सटेंशन का सामने आया है। यहां सुक्खा नाम का एक व्यक्ति ने नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा दिया है। सुक्खा ने एक आर्कीटैक्ट की मदद से अफसरों से सांठगांठ किया और अवैध कालोनी काट दी है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
के गुरदयाल नगर एक्सटेंशन में अवैध कालोनी काटी गई है। बताया जा रहा है कि सुक्खा नामक व्यक्ति ने सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। सूत्र बता रहे हैं कि सुक्खा ने एक आर्कीटैक्ट की मिलीभगत से विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया।