Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के 'सुक्खा' ने आर्कीटैक्ट के साथ मिलकर कर दिया बड़ा खेल, नगर निगम को करोड़ों रुपए की लगा दी चपत!

Jalandhar News: जालंधर के 'सुक्खा' ने आर्कीटैक्ट के साथ मिलकर कर दिया बड़ा खेल, नगर निगम को करोड़ों रुपए की लगा दी चपत!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आर्कीटैक्ट की मिलीभगत से कुछ कालोनाइजर और बिल्डर्स नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना किसी लाइसेंस और सीएलयू के ही कालोनी काटी जा रही है। ताजा मामला गुरदयाल नगर एक्सटेंशन का सामने आया है। यहां सुक्खा नाम का एक व्यक्ति ने नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा दिया है। सुक्खा ने एक आर्कीटैक्ट की मदद से अफसरों से सांठगांठ किया और अवैध कालोनी काट दी है। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गुरदयाल नगर एक्सटेंशन में अवैध कालोनी काटी गई है। बताया जा रहा है कि सुक्खा नामक व्यक्ति ने सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। सूत्र बता रहे हैं कि सुक्खा ने एक आर्कीटैक्ट की मिलीभगत से विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया।

करोड़ों का चूना लगाया

सूत्र बताते हैं कि अवैध कालोनी काटने वाले सुक्खा के खिलाफ शिकायत भी हुई है। जिससे अवैध कालोनी की जांच सीधे उन फाइलों तक पहुंच चुकी है जहां जमीन, प्लॉटिंग, नक्शे और एनओसी फर्जी किए गए हैं। इसमें विभागीय चुप्पी के कई राज दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नगर निगम के अफसरों का कहना है कि सुक्खा के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अफसरों के मुताबिक अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ कोई भी रियायत नहीं बरती जाएगी। उधर, सूत्रों के मुताबिक सुक्खा कार्रवाई को रुकवाने को लेकर राजवनीतिक आकाओं की शरण में है। लेकिन कार्रवाई कभी भी हो सकती है।