Monday, 04 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत Sunflag को नगर निगम ने भेजा नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध निर्माण के मामले को उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। सोढ़ल मंदिर के आगे पुलिस थाना-1 के पास लीडर फैक्ट्री के सामने सनफ्लैग (Sunflag) के मालिक द्वारा चार मंजिला कमर्शियल इमारत के अवैध निर्माण को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर
(Jalandhar)
के इंडस्ट्रियल इलाके में जिस स्थान पर पहले पुरानी दुकानें मौजूद थीं, उन्हें तोड़कर अब नई बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। इसे लेकर डेली संवाद ने खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एमटीपी मेहरबान सिंह के आदेश पर एटीपी रविंदर कुमार ने नोटिस जारी किया है।
[caption id="attachment_109444" align="aligncenter" width="916"]
illegal building Notice News[/caption]
illegal building Notice News[/caption]