Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत Sunflag को नगर निगम ने भेजा नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध निर्माण के मामले को उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। सोढ़ल मंदिर के आगे पुलिस थाना-1 के पास लीडर फैक्ट्री के सामने सनफ्लैग (Sunflag) के मालिक द्वारा चार मंजिला कमर्शियल इमारत के अवैध निर्माण को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार,  जालंधर  (Jalandhar) के इंडस्ट्रियल इलाके में जिस स्थान पर पहले पुरानी दुकानें मौजूद थीं, उन्हें तोड़कर अब नई बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। इसे लेकर डेली संवाद ने खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एमटीपी मेहरबान सिंह के आदेश पर एटीपी रविंदर कुमार ने नोटिस जारी किया है। [caption id="attachment_109444" align="aligncenter" width="916"] illegal building Notice News illegal building Notice News[/caption]

नक्शा, सीएलयू और दस्तावेज तलब

इंडस्ट्रियल इलाके में यह कामर्शियल निर्माण बिना उचित मंजूरी और नक्शा पास कराए किया जा रहा है, जिससे सरकार को नक्शा फीस और सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) चार्जेज के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। नगर निगम ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में संबंधित इमारत का नक्शा, सीएलयू और दस्तावेज तलब किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

तीन दिन के अंदर अगर इमारत मालिक द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका तो उक्त इमारत को सील करने के साथ साथ डिमोलेशन भी किया जा सकता है। एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी रविंदर कुमार ने कहा है कि अवैध निर्माण किसी भी स्थित में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।