Sunday, 28 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में इमिग्रेशन कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में संचालित इमिग्रेशन कंसल्टेंट खिलाफ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता रमा शर्मा ने फर्म के एक पार्टनर पर लाइसेंस, पार्टनरशिप और वित्तीय हिस्सेदारी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।
रमा शर्मा ने बताया कि वर्ष 2015 में पार्टनरशिप के तहत इमिग्रेशन फर्म की शुरुआत की गई थी, जिसमें उनकी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका आरोप है कि फर्म के एक अन्य पार्टनर ने उसी लाइसेंस का इस्तेमाल करते हुए कार्यालय का पता बदल लिया और अलग से कारोबार शुरू कर दिया, जबकि उन्हें उनकी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं दी गई।