Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में इमिग्रेशन कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Jalandhar News: जालंधर में इमिग्रेशन कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में संचालित इमिग्रेशन कंसल्टेंट खिलाफ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता रमा शर्मा ने फर्म के एक पार्टनर पर लाइसेंस, पार्टनरशिप और वित्तीय हिस्सेदारी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। रमा शर्मा ने बताया कि वर्ष 2015 में पार्टनरशिप के तहत इमिग्रेशन फर्म की शुरुआत की गई थी, जिसमें उनकी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका आरोप है कि फर्म के एक अन्य पार्टनर ने उसी लाइसेंस का इस्तेमाल करते हुए कार्यालय का पता बदल लिया और अलग से कारोबार शुरू कर दिया, जबकि उन्हें उनकी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं दी गई।

गलत एड्रेस पर आफिस

शिकायत के अनुसार, डीसी कार्यालय द्वारा जारी लाइसेंस नंबर में फर्म का पता दर्ज है, जबकि वर्तमान में कार्यालय कहीं अन्य जगह संचालित होने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

(नोट: यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का जवाब प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)