ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 July 2026

Jalandhar News: जालंधर में जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेगा रजिस्ट्रेशन का काम

Registry
Registry
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में जिला जालंधर में जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कल यानि 17 जुलाई को रजिस्ट्रेशन का काम नहीं किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार जालंधर-1 द्वारा रजिस्ट्रेशन का काम नहीं किया जाएगा। इसलिए अगर आप कल जमीन की रजिस्ट्री करवाने की सोच रहे हैं तो आपको इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जालंधर दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह कैंट रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसी को देखते हुए कल रजिस्ट्रेशन के काम को बंद रखने का फैसला लिया गया है।