ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 07 October 2026

Jalandhar Mariton Hotel: जालंधर में RSS नेता गौतम कुकरेजा के मैरिटन होटल समेत 3 होटलों पर छापेमारी, सामने आई ये गड़बड़ी

Jalandhar Mariton Hotel: जालंधर में RSS नेता गौतम कुकरेजा के मैरिटन होटल समेत 3 होटलों पर छापेमारी, सामने आई ये गड़बड़ी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Mariton Hotel Excise Raid: लगातार विवादों में रहने वाले जालंधर के RSS नेता गौतम कुकरेजा के मैरिटन होटल (Mariton Hotel) पर एक बार फिर से रेड हुई है। इस बार एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की है। आरोप है कि होटल में अवैध शराब रूप से शराब बेची जा रही थी। एक्साइज विभाग की टीम ने अचानक दबिश देकर शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की।

जालंधर के मैरिटन होटल (Mariton Hotel) समेत तीन बड़े होटलों में एक्साइज विभाग की टीम ने अचानक दबिश देकर शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। यह कार्रवाई अवैध शराब की बिक्री और शराब के स्टॉक में गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर की गई। विभाग की टीम ने Mariton Hotelerie, Grewal Hospitality Mocha और वडाला रोड स्थित Razzmatazz AS Farms होटल में जांच की।

मैरिटन होटल में गड़बड़ी

जानकारी के मुताबिक, वेस्ट की असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के नेतृत्व में एक्साइज विभाग की टीम तीनों होटलों में पहुंची। टीम ने होटल बार में मौजूद शराब के स्टॉक का रिकॉर्ड के साथ मिलान किया और स्टॉक रजिस्टर समेत संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

वहीं Mariton Hotel में एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी की। जहां स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया। होटल में मौजूद स्टॉक में दूसरे ग्रुप की शराब मिली। विभाग की टीम ने होटल में मौजूद शराब के स्टॉक और दस्तावेजों का बारीकी से मिलान किया।

Mariton Hotel Raid News
Mariton Hotel Raid News

Razzmatazz AS Farms पर भी छापा

इस दौरान वडाला रोड पर स्थित Razzmatazz AS Farms में जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया। असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल ने बताया कि जांच के दौरान बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें मिलीं। इसके अलावा, खाली शराब की बोतलों के ढक्कन(neck) तोड़े हुए मिले। जिसके बाद होटल के कर्मी के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Grewal Hospitality Mocha पर रेड

इसी के साथ Grewal Hospitality Mocha में स्टॉक के रजिस्टर की जांच की गई। जहां जांच के दौरान बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें मिलीं। यहां पर भी खाली शराब की बोतलों के ढक्कन(neck) तोड़े गए। ऐसे में होटल के कर्मी के बयान दर्ज कर लिए गए है।

कर्मचारियों के बयान दर्ज

असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल की अगुवाई में एक्साइज़ टीम के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सुमंत माही और इंदरबीर सिंह ने बार और होटलों में दबिश देकर अवैध शराब को लेकर जांच की।

एक्साइज विभाग ने कार्रवाई के दौरान तीनों होटलों के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। विभाग अब यह जांच कर रहा है कि शराब के स्टॉक में मिली कथित अनियमितताओं का कारण क्या है और क्या नियमों का उल्लंघन हुआ है।

आगे हो सकती है कार्रवाई

एक्साइज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद रिकॉर्ड और बरामद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद होटल और बार कारोबारियों में भी हलचल मच गई है।

फिलहाल जांच जारी है और विभाग की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित होटलों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाती है। आपको बता दें कि मैरिटन होटल RSS के नेता गौतम कुकरेजा और अकाली दल के नेता डा. परमजीत सिंह मरवाहा समेत कई पार्टनर संचालित कर रहे हैं।