Friday, 03 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता स्व. श्रीमती आशा धीर जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की पूजनीय माता जी स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर के निधन पर शहर में शोक की लहर है। स्वर्गीय आशा धीर जी, स्वर्गीय श्री विनोद कुमार धीर जी की धर्मपत्नी थीं। परिवार के अनुसार, उन्होंने 24 जून 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गईं।
दिवंगत आत्मा की शांति और श्रद्धांजलि स्वरूप रस्म क्रिया का आयोजन 6 जुलाई 2026, सोमवार को जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और शहरवासियों से पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।