Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता स्व. श्रीमती आशा धीर जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता स्व. श्रीमती आशा धीर जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की पूजनीय माता जी स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर के निधन पर शहर में शोक की लहर है। स्वर्गीय आशा धीर जी, स्वर्गीय श्री विनोद कुमार धीर जी की धर्मपत्नी थीं। परिवार के अनुसार, उन्होंने 24 जून 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गईं। दिवंगत आत्मा की शांति और श्रद्धांजलि स्वरूप रस्म क्रिया का आयोजन 6 जुलाई 2026, सोमवार को जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और शहरवासियों से पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

गहरी संवेदना व्यक्त

मेयर वनीत धीर के परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे रस्म क्रिया में शामिल होकर स्वर्गीय आशा धीर जी की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करें। परिवार के इस दुखद समय में जालंधर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक वर्गों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्वर्गीय आशा धीर जी के निधन से धीर परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। शहर के लोगों ने मेयर वनीत धीर और पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। रस्म क्रिया के दौरान श्रद्धालु और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे तथा परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करेंगे।