Promotion News: नगर निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ये 8 अधिकारी बनेंगे सीनियर टाउन प्लानर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, अमृतसर।
Promotion News: पंजाब की नगर निगमों में जल्द ही 8 नए सीनियर टाउन प्लानर (एमटीपी) नियुक्त होने की संभावना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) ने इन पदोन्नतियों को हरी झंडी दे दी है।
अब आने वाले दिनों में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जा सकते हैं। जिन अधिकारियों के एमटीपी पद पर प्रमोट होने की संभावना है, उनमें लखबीर सिंह, आईपीएस रंधावा, मेहरबान सिंह, नरेश कुमार, रजनीश वधवा, निजर भट्टी, नरेंद्र शर्मा और सुरेंद्र बिंद्रा के नाम शामिल हैं।