ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 03 July 2026

Promotion News: नगर निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ये 8 अधिकारी बनेंगे सीनियर टाउन प्लानर

Promotion
Promotion
डेली संवाद, अमृतसर। Promotion News: पंजाब की नगर निगमों में जल्द ही 8 नए सीनियर टाउन प्लानर (एमटीपी) नियुक्त होने की संभावना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) ने इन पदोन्नतियों को हरी झंडी दे दी है। अब आने वाले दिनों में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जा सकते हैं। जिन अधिकारियों के एमटीपी पद पर प्रमोट होने की संभावना है, उनमें लखबीर सिंह, आईपीएस रंधावा, मेहरबान सिंह, नरेश कुमार, रजनीश वधवा, निजर भट्टी, नरेंद्र शर्मा और सुरेंद्र बिंद्रा के नाम शामिल हैं।

एमटीपी का कार्यभार सौंप दिया जाएगा

हालांकि आईपीएस रंधावा, रजनीश वधवा और नरेंद्र शर्मा के खिलाफ वर्तमान में चार्जशीट संबंधी कार्रवाई लंबित है। विभागीय जानकारी के अनुसार, इनकी चार्जशीट क्लियर होने के बाद इन्हें भी एमटीपी का कार्यभार सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इन पदोन्नतियों के बाद पंजाब में एमटीपी अधिकारियों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। माना जा रहा है कि इससे नगर निगमों में टाउन प्लानिंग से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।