Sunday, 04 January 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर के पिता श्री विनोद धीर जी का निधन, अंतिम संस्कार आज
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के मेयर विनीत धीर (Mayor Vineet Dheer) के पिता श्री विनोद धीर जी (Vinod Kumar Dhir)का निधन हो गया है। वनीत धीर के परिवार को गहरा सदमा लगा है। मेयर के पिता की आज (रविवार को) को तबीयत खराब होने पर टैगोर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मेयर के पिता श्री विनोद धीर जी[/caption]
मेयर के पिता जी का निधन
जालंधर ( Jalandhar ) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vineet Dheer) के पिता जी का अचानक निधन हो गया है। मेयर विनीत धीर ने बताया कि उनके पिता की रविवार अचानक हार्ट अटैक से देहांत हो गया है। उनकी उम्र करीब 75 साल थी। [caption id="attachment_98544" align="aligncenter" width="1129"]
मेयर के पिता श्री विनोद धीर जी[/caption]