Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर के पिता श्री विनोद धीर जी का निधन, अंतिम संस्कार आज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर विनीत धीर (Mayor Vineet Dheer) के पिता श्री विनोद धीर जी (Vinod Kumar Dhir)का निधन हो गया है। वनीत धीर के परिवार को गहरा सदमा लगा है। मेयर के पिता की आज (रविवार को) को तबीयत खराब होने पर टैगोर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मेयर के पिता जी का निधन

जालंधर ( Jalandhar ) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vineet Dheer) के पिता जी का अचानक निधन हो गया है। मेयर विनीत धीर ने बताया कि उनके पिता की रविवार अचानक हार्ट अटैक से देहांत हो गया है। उनकी उम्र करीब 75 साल थी। [caption id="attachment_98544" align="aligncenter" width="1129"] मेयर के पिता श्री विनोद धीर जी मेयर के पिता श्री विनोद धीर जी[/caption]

कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक

जालंधर के मेयर विनीत धीर का निवास कपूरथला रोड पर है। यहां वह अपने निवास जालंधर कुंज में रहते हैं। परिवार ने यहीं पर पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा है। यहां पर घर में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई नेता पहुंचे हैं। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मेयर वनीत धीर ने बताया कि पिता श्री विनोद कुमार धीर जी का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे हरनामदासपुरा शमशानघट में होगा। उनके निधन पर डेली संवाद परिवार ने शोक व्यक्त किया है। मेयर के पिता के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।

बिजनेस फैमिली है धीर

धीर फैमिली जालंधर की नामी फैमिली है। इनका आउटडोर और इनडोर मीडिया  बिजनेस है।  इसके अलावा परिवार राजनीतिक प्रभाव भी रखता है। आम आदमी पार्टी की तरफ से विनीत धीर जालंधर के पहले मेयर हैं। वह जालंधर के वार्ड नंबर -62 से चुनाव जीतने के बाद मेयर बने थे।