Thursday, 11 June 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर ED में पेश हुए AAP विधायक रमन अरोड़ा और कांग्रेस के पूर्व MLA किक्की ढिल्लों
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर ईडी (ED) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच जालंधर ईडी (ED) में आज सेंट्रल हल्के से आप विधायक रमन अरोड़ा पेश हुए।
जालंधर ईडी (ED) में आज सेंट्रल हल्के से आप विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) और फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों पेश हुए। बता दे कि रमन अरोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति का केस है। इस मामले में उन्हें पहले विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था।
ED में पेश विधायक रमन अरोड़ा[/caption]
2023 में दर्ज किया था केस
इसके साथ ही फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों तीन साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जालंधर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व एमएलए किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। [caption id="attachment_20543" align="aligncenter" width="1200"]
ED में पेश विधायक रमन अरोड़ा[/caption]