Skip to content

Jalandhar News: जालंधर ED में पेश हुए AAP विधायक रमन अरोड़ा और कांग्रेस के पूर्व MLA किक्की ढिल्लों

ED में पेश विधायक रमन अरोड़ा
ED में पेश विधायक रमन अरोड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर ईडी (ED) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच जालंधर ईडी (ED) में आज सेंट्रल हल्के से आप विधायक रमन अरोड़ा पेश हुए। जालंधर ईडी (ED) में आज सेंट्रल हल्के से आप विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) और फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों पेश हुए। बता दे कि रमन अरोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति का केस है। इस मामले में उन्हें पहले विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था।

2023 में दर्ज किया था केस

इसके साथ ही फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों तीन साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जालंधर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व एमएलए किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। [caption id="attachment_20543" align="aligncenter" width="1200"] ED में पेश विधायक रमन अरोड़ा ED में पेश विधायक रमन अरोड़ा[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद उनको अरेस्ट किया गया था। जालंधर ईडी अधिकारियों ने किक्की ढिल्लों के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की है। बता दे कि 3 जून को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से 9 घंटे पूछताछ की और पूछताछ के बाद जब वह बाहर आए थे तो उन्होंने बताया था कि न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहां था कि वह सवालों का जवाब देकर बाहर निकलने पूर्व विधायक ने कहा कि ईडी ने उनके साथ सहयोग किया है। ईडी ने क्या सवाल पूछे, इस पर ढिल्लों ने कहा कि अभी उनका मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वह इस पर कुछ ज्यादा नहीं बता पाएंगे।

ईडी को सौंपे डॉक्यूमेंट

जालंधर ईडी ने कुछ डॉक्यूमेंट मांगे थे, जो उनको सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था पर उनको पूरा भरोसा है। उनको विश्वास है कि कोर्ट से उनको इंसाफ मिलेगा। इतना कहकर ढिल्लों अपनी गाड़ी से फरीदकोट के लिए निकल गए थे।