Skip to content

IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया आज़ादी दिवस

IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया आज़ादी दिवस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में शनिवार को स्वतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।आज़ादी दिवस के मौके देश भक्ति से सराबोर समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डा) यादविंदर सिंह बराड़ मुख्यातिथि रहे, जबकि रजिस्ट्रार डा.नवदीपक संधू विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कुलपति प्रो (डा) बराड़ ने यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

इस बीच एन.सी.सी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों के द्वारा "भारत माता की जय", वन्दे मातरम एवं आज़ादी मुबारक के जोश पूर्ण नारों से कैम्पस गूँज उठा। कैम्पस सुरक्षा कर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। डीन विद्यार्थी भलाई डा. सतबीर सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्र दिवस समारोह की शुरूआत हुई। ए.एन.ओ डा.नवीन शर्मा की कमांड में सभी एन.सी.सी कैडेट्स ने मुख्यथिति एवं अन्य अतिथि मंडल की अगुवाई की।

ikgptu.jpg

अपने आजादी दिवस के भाषण में कुलपति प्रो (डा) यादविंदर सिंह बराड़ ने विद्यार्थियों को सन्देश दिया कि गर्व से कहें, हम आज़ाद मुल्क़ के वाशिंदे हैं, प्रण करें कि आज़ादी को कायम रखेंगे। उन्होंने गुरुओं, पीरों के बुराई पर जीत पाने, मुगलों के अत्याचार से मुक्ति पाने एवं अंग्रेज़ हकूमत से आजादी के संघर्ष तक के इतिहास को दोहराया! प्रो बराड़ ने देश हित में भविष्य की योजनाओं पर काम करने का सन्देश दिया।

विशेष अतिथि रजिस्ट्रार डा नवदीपक संधू ने आजादी के आज के संधर्व में मायने एवं युवाओं की भागीदारी पर बात की। उन्होंने यूनिवर्सिटी के गौरवमय इतिहास एवं इसके पूर्व विद्यार्थियों जिनमें मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला, नामवर कलाकार ए.पी ढिल्लों, अमृत मान, ऐमी विर्क, पॉलिटिशियन पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर इत्यादि के नामों की चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के गौरवमय इतिहास से प्रेरित होकर देश हित में बेहतर करने को प्रेरणा दी।